बलिया: हल्दी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्धों को पकड़ा, एक चाकू और 10 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 हल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दी है। बताया कि पहली कार्रवाई ग्रीनफील्ड पुल के पास की गयी। जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम कमालुद्दीन निवासी हल्दी बताया गया।