बलिया: गर्मी में बलिया के मुख्य डाकघर में पीने के पानी की समस्या, कर्मचारी व डाक सेवाओं के लिए आने वाले लोग परेशान #jansamasya
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 बलिया का मुख्य डाकघर इस समय बुनियादी सुविधा की बेहद शर्मनाक कमी से जूझ रहा है। तापमान 44 डिग्री के पार है और ऐसे में यहां न तो पीने का साफ पानी है, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था। डाकघर में कार्यरत कर्मचारी मजबूरी में बाहर से पानी मंगा रहे हैं, जबकि अपनी जरूरी डाक सेवाओं के लिए आने वाले लोग—खासकर महिलाएं और बच्चे—प्यास से बेहाल हैं।