बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में बैठक की
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम चार बजे सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट किया।