*कहानी बदलाव की*
*5 लाख के लोन से दोना-पत्तल मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर इंद्रपाल सिंह बने आत्मनिर्भर*
*रोजगार की तलाश छोड़ खुद का उद्योग लगाकर स्थानीय युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत*
शिवपुरी, 08 अक्टूबर 2026
स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने वाले ग्रामीण युवाओं के लिए शासन की योजनाएं संबल बन रही हैं। शिवपुरी जिले की तहसील करैरा के ग्राम बरौदी निवासी श्री इंद्रपाल सिंह लोधी की कहानी इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच खुद का व्यवसाय शुरू करने की चाह रखने वाले इंद्रपाल ने शासकीय योजना का लाभ उठाकर न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि समाज के सामने स्वावलंबन का एक नया उदाहरण भी पेश किया।
इंद्रपाल सिंह लोधी को जब जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शिवपुरी के माध्यम से केंद्र शासन की जनकल्याणकारी 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' (PMEGP) योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने दोना-पत्तल मैन्युफैक्चरिं�
21 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026