नाथनगर: नाथनगर में जाम से राहगीर परेशान, एनएच-80 पर रोज लग रहा लंबा जाम
नाथनगर शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। एनएच-80 पर टमटम चौक से सेंट्रल बैंक तक और मनसकामना नाथ चौक से नाथनगर थाना तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।