जनसुनवाई से भूमि पर कब्जा मिला
--------------------------------
कलेक्टर के निर्देशों का त्वरित पालन हुआ आवेदक की समस्या हल हुई
--------------------------------
विदिशा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में शमशाबाद तहसील के ग्राम पाटन निवासी आवेदक मनूलाल ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने आवेदन में उल्लेख किया कि ग्राम पप्पूखेड़ी में स्थित उसकी भूमि, जिसका कुल रकबा 2.000 हेक्टेयर है, में से कुछ भूमि पर अन्य व्यक्तियों का कब्जा है। इस संबंध में तहसीलदार शमशाबाद द्वारा प्रकरण क्रमांक 0058/37-70/2025-2667 मे आदेश पारित किया गया है। आवेदक ने कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता से अनुरोध किया कि तहसीलदार के आदेश के अनुरूप उसे संबंधित भूमि का वास्तविक कब्जा दिलाया जाए, ताकि वह अपनी भूमि का उपयोग कर सके। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर आवेदक को भूमि पर कब्जा दिलाया है। जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किए जाते हैं। #vidisha #JansamparkMP
34 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026