जब पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जज हरसिमरन सिंह सेठी ने सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए अपनी पायलट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
भिवानी, 10 अक्टूबर। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय न्यायधीश हरसिमरन सिंह सेठी ने मंगलवार को इंसानियत की मिशाल देते हुए गांव खरक के पास करीब सवा 7 बजे सड़क हादसे में घायल एक महिला और एक पुरुष को उपचार के लिए अपनी सरकारी पायलट गाड़ी से अस्पताल में पहुंचाया।
उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के बिल्डिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज और
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट एवं जिला भिवानी के प्रशासनिक जज जस्टिस कुलदीप तिवारी
मंगलवार को लोहारू पहुंचे थे। उन्होंने यहां अधिवक्ताओं के लिए नए अतिरिक्त चैम्बरों की आधारशिला रखी थी।
लोहारू से चंडीगढ़ वापिसी के दौरान शाम करीब सवा 7 बजे गांव खरक बस स्टैंड के पास माननीय न्यायधीश हरसिमरन सिंह सेठी ने सड़क हादसे को देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और अपनी पायलट गाड़ी को भी रोका। भिवानी के एडीजे डॉ संजीव आर्य के ट्रांसलेटर गोपाल अग्रवाल ने बताया कि माननीय न्यायधीश हरसिमरन सिंह सेठी ने उसी समय पायलट गाड़ी के ड्राइवर को आदेश देते हुए कहा कि उनको अपने लिए पायलेट की जरूरत नहीं है और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाओ। घायलों को जस्टिस की पायलट गाड़ी उपचार के लिए भिवानी के एमके हॉस्पिटल लेकर गई।