दुनिया में पहली सफल मजदूर वर्ग की समाजवादी क्रांति की 109वीं वर्षगांठ पर एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने फहराया झंडा
भिवानी, 10 नवंबर : क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई कम्युनिस्ट की ओर से दुनिया में पहली सफल मजदूर वर्ग की समाजवादी क्रांति की 109वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को स्थानीय जिला कार्यालय पर झंडा फहराया गया और महान मार्क्सवादी नेता कामरेड लेनिन और स्टालिन के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर एसयूसीआई कम्युनिस्ट के जिला लोकल सचिव कामरेड राजकुमार बासिया ने कहा कि सोवियत संघ में पूंजीवाद को उखाड़ कर समाजवादी क्रांति महान मार्क्सवादी चिंतनकार कामरेड लेनिन के नेतृत्व में हुई थी। इस क्रांति के बाद सभी के लिए रोजगार उपलब्ध हो गया था महंगाई पर रोक लग गई थी, सबके लिए शिक्षा और इलाज फ्री हो गया था और शिक्षा भी वैज्ञानिक दी जा रही थी। बहुत तेजी के साथ सोवियत संघ ने लेनिन के नेतृत्व में समाजवादी व्यवस्था की स्थापना की लेनिन की मौत के बाद सोवियत संघ का नेतृत्व स्टालिन के हाथ में आया और इसी दौरान बाजार के बंटवारे पर विश्व युद्ध शुरू हो गया। इस विश्व युद्ध में जब हिटलर के चारों और तूती बोल रही थी एक के बाद एक देश को दखल कर रहा था तो स्टालिन की लीडरशिप में ही उसकी हार सुनिश्चित की थी। समाजवाद छलांगे मार रहा था लेकिन 1953 में स्टालिन की मौत के बाद सोवियत संघ में संशोधनवाद आया और सोवियत में वापस प्रति क्रांति हो गई। आज वही रूस साम्राज्यवादी होते हुए अपने ही पड़ोसी देश पर आक्रमण कर रहा है। सारी दुनिया में पूंजीवादी साम्राज्यवादी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आने के कारण संकट के दौर से गुजर रही है हमारे देश में भी सन 47 में अंग्रेज पूंजीपति की जगह भारत का पूंजीपति गद्दी में बैठा और यहां पूंजीवादी व्यवस्था विकसित होते-होते देश के ज्यादातर धन दौलत चंद् पूंजी पतियों के हाथ में जमा हो चुकी है। देश के मजदूर किसान मेहनतकश लोगों को सभी समस्याओं की जननी मानवता की दुश्मन इस पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ कर समाजवादी व्यवस्था लानी होगी। इस अवसर पर जिला सचिव कॉमरेड रोहताश सिंह व एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट) के राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामफल, कामरेड राजकुमार बासिया, संदीप मेहरा, युवी, एडवोकेट बस्तीराम, फूलसिंह, रामेश्वर, दलीप रंगा, एडवोकेट कँवर लाल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया