चांडिल: कपाली पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापितों में आक्रोश
चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की संवाद यात्रा के चौथे दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे तक टीम कपाली ए-बी,कांदरबेड़ा,चिलगू,गांगुडीह, केसरगाड़िया,डिमुडीह,बोराबिंदा होते हुए चावलीवासा पुनर्वास पहुंची।यात्रा के दौरान विस्थापितों ने आरोप लगाया कि पुनर्वास के लिए चिह्नित जमीन पर बाहरी लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।खेल मैदान श्मशान घाट कब्रिस्तान और सामुदायिक जमीन भी।