कोरांव: एसडीएम ने बैदवार गांव के मुसहर बस्ती में बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण किया, राहत किट व आवास दिलाने का आश्वासन दिया
कोरांव तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को लेकर बैदवार गांव के मुसहर बस्ती में उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद गुरुवार को सुबह पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई गरीब परिवारों के घर भारी बरसात होने के कारण गिर गए हैं। इस पर उन्होंने गरीबों को आस्वस्थ किया कि अभी तत्काल आप सभी को बाढ़ आपदा राहत किट मुहैया कराई जाएगी।