पोहरी: राज्य कर्मचारी संघ ने तहसीलदार को पीएम-सीएम के नाम 25 सूत्रीय मांगों व टीईटी परीक्षा निरस्त करने का ज्ञापन सौंपा
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर ब्लॉक शाखा पोहरी द्वारा एसडीएम कार्यालय पर 2 ज्ञापन सौपे गए।पहला ज्ञापन तहसीलदार कल्पना शर्मा को राज्य कर्मचारी संघ की 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा गया। बही दूसरा ज्ञापन पीएम के नाम टीईटी परीक्षा निरस्त करने सम्वन्धी सौंपा गया है। ज्ञापन की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष ने बुधवार सुबह 10 बजे दी है।