सिरसागंज: थाना अरांव पुलिस टीम ने वादी के साथ मारपीट कर चोट पहुँचाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वादी की ईको कार कम कीमत में खरीदने के इरादे से उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में अरांव पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बुधवार को राहुल पुत्र गुड्डू निवासी भारौल, थाना अरांव को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भारौल में मुख्य सड़क पर पूर्व विधायक जगमोहन सिंह की कोठी के सामने से गिरफ्तार किया।