पोड़ैयाहाट: अंतिम सोमवारी को सुगाबथान नदी से पवित्र जल लेकर पोड़ैयाहाट के प्रज्ञेश्वर महादेव पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
सावन की अंतिम सोमवारी को सुग्गाबथान नदी के छठ घाट से पवित्र जल लेकर पोड़ैयाहाट के प्रज्ञेश्वर महादेव पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था बोल बम के जयकारे के साथ प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा और पूरी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। गायत्री परिवार,पोड़ैयाहाट के द्वारा आयोजित इस यात्रा का मकसद नशा से मुक्ति था।