आज दिनांक 02 नवम्बर 2027 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें MACP का लाभ दिलाने, शेखपुरा नगर परिषद् में नली गली निर्माण कराने, विवादित भूमि पर भवन निर्माण कराने, घर का खिड़की बंद कराने, शिक्षक की मृत्यु होने पर दी सहायता राशि उपलब्ध कराने, बंदूक का लाइसेंस रद्द कराने, पंचवदन स्थान मंदिर का दान का पैसा हड़पने, विद्युत कनेक्शन हटाने, जन्मतिथि प्रमाणपत्र को पुनः सत्यापन कराने, जनवितरण प्रणाली अंतर्गत सूची में धांधली से निपटारा कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, जनवितरण प्रणाली दुकान का चयन करने, आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादित कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी आदि उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat