आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.11.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने संयुक्त रूप से शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रतोइया छठ घाट, तिमुहानी, अरघौती पोखर, गिरिहिंडा पुल पोखर एवं हसनगंज छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक घाट पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जहां आवश्यक हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के अवसर पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, चेंजिंग रूम, शौचालय, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई एवं आवागमन को सुगम बनाने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाब एवं पोखरों के किनारे अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में जल की गहराई एवं संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग और गोताखोरों उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सुरक्षा संकेतक भी लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर ही रहें। घाटों पर नियमित साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर छठ महापर्व सही तरीके से मनाया जा सकें।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पूजा से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जिले में लोक आस्था का यह महान पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डॉ राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat
#chhathpujameinaiyebihar
#JaiChhathiMaiya