शेखपुरा | नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत आज, 02 नवंबर 2026 को चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चेवाड़ा बाजार के निकट नारी कल्याण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ एवं लुटोत स्थित हरियाली जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में जीविका एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा के दुष्प्रभावों पर परिचर्चा, नशा मुक्ति रैली, प्रभात फेरी एवं शपथ ग्रहण जैसे विविध जागरूकता कार्यक्रमों का सफल संचालन हुआ।
जागरूकता अभियान की शुरुआत संकुल स्तर पर जीविका दीदियों एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा संयुक्त रूप से प्रभात फेरी व रैली निकालकर की गई। हाथों में नशा मुक्ति से जुड़े स्लोगन व जीविका दीदियों ने गांव-मोहल्लों का भ्रमण कर आमजनों को नशा उन्मूलन का संदेश दिया तथा समाज को व्यसन मुक्त बनाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत आयोजित परिचर्चा सत्र में ब्रह्माकुमारी बहनों एवं जीविका कर्मियों द्वारा नशे से परिवार, स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि जीविका दीदियों की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और नशा मुक्ति इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को स्वयं, परिवार व समाज को हर प्रकार के व्यसन से दूर रखने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय कैडर, जीविका के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat
#NashaMuktAbhiyan