समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 677, दिनांक 31.10.2026 **********************
*शेखपुरा में फसल कटनी को लेकर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*********************
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा, श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में फसल कटनी को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, शेखपुरा द्वारा की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक स्वरूप उन्हें जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा पौधा भेंट किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
जिला कृषि पदाधिकारी,
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,
अंचलाधिकारी, प्रशिक्षक एवं सभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थें। प्रशिक्षण सत्र के दौरान लैपटॉप स्क्रीन पर प्रस्तुत प्रस्तुति के माध्यम से सभी संबंधित पदाधिकारियों को कृषि सांख्यिकी और फसल कटनी के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय को 'राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण' घोषित किया गया है। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा कृषि सांख्यिकी से संबंधित निम्नलिखित कार्य संपन्न किए जाते है जिसमें शुद्ध सिंचित विवरणी, मौसम सिंचित क्षेत्रफल विवरणी, प्रयोग मूल्य, फसल एवं फल-सब्जी कटनी प्रयोग द्वारा उपज दर का आकलन,नेत्रंकन विधि द्वारा उपज दर का आकलन,
वर्षापात आंकड़ों का संकलन,
फसल सांख्यिकी सुधार योजना के तहत फसल क्षेत्रफल एवं कटनी प्रयोग की जाँच, द्रुत सर्वेक्षण योजना के तहत फसल क्षेत्रफल का आकलन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी पारदर्शिता और सर्तकता के साथ फसल कटनी और सांख्यिकी कार्यों को सुनिश्चित करें, ताकि सही आंकड़े समय पर प्राप्त हो सकें और विभाग को समय भेजा जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
CMO Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
42 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 31, 2026