भारत की जनगणना-2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद, भा.प्र.से. ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (जांच) एवं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया को जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 नवंबर से 03 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना के निर्धारित दिशा-निर्देशों, कार्यप्रणाली एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता एवं तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। घर घर पर जाकर प्रगणकों के द्वारा गणना की जाएगी। 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक छूटे हुए व्यक्ति का गणना/पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। जिसमें 40 प्रश्नों का आंकड़ा एकत्र किया जाना है। जिसमें जन्मस्थान, उम्र, धर्म, क्रियाकलाप, घरलू सुविधाएं पेशा प्रवासन आदि कार्यों की विवरणी आंकलित किया जाएगा, इसके तहत संकलित आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बेहतर ढंग से संपन्न किया गया है। इसी कार्यकुशलता, समर्पण एवं गंभीरता के साथ द्वितीय चरण के कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूरा करना है। उन्होंने बताया कि जनगणना का द्वितीय चरण 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या उत्पन्न न हो। जनगणना कार्य की नियमित निगरानी वरीय पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही, सुपरवाइजर स्तर से ऑनलाइन भरे गए आंकड़ों की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा बारीकी से जांच की जाएगी, ताकि डाटा की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (जांच), अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी तथा जनगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
**जिला प्रशासन का उद्देश्य जनगणना-2027 के सभी चरणों को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप संपन्न कराना है।**
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Apna Sheikhpura
sheikhpura_view
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat