पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने युवा हल्ला बोल के संस्थापक अनुपम को सैकड़ों समर्थकों के साथ दिलाई सदस्यता
शनिवार की दोपहर 1 बजे पटना के सदाकत आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में युवा हल्ला बोल के संस्थापक अनुपम ने सैकड़ों के समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी।