बेगूसराय जिला बुनियाद केंद्र सहित अनुमंडल बुनियाद केंद्र बलिया, तेघड़ा एवं बखरी में दिव्यांगजनों के लिए आपदा से बचाव विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 150 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान वज्रपात, आगजनी, बाढ़, डूबने, सर्पदंश एवं अन्य आपात परिस्थितियों में बचाव के उपायों के साथ सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (CPR) की प्रारंभिक प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा के समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर परिवार एवं आसपास के लोगों की सहायता के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना था।
@iprd
#begusarai