बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत समाहरणालय में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। आज रिकॉर्ड 85 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान जनता दरबार का जिला प्रशासन के फेसबुक माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai