मटिहानी में सामुदायिक किचन बंद, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मटिहानी एक पंचायत में सामुदायिक किचन बंद होने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिखा। सैकड़ों महिला-पुरुष अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ मनोज कुमार व नाजीर रंजीत कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 150 बाढ़ प्रभावित परिवारों का भोजन बंद कर दिया गया है, जबकि पॉलीथिन, पशुचारा और बच्चों के लिए दूध भी नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान बीडीओ की गाड़ी भी रोकी गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सामुदायिक किचन दोबारा शुरू होने तक धरना जारी रहेगा।
#Matihani #Begusarai #FloodRelief #CommunityKitchen #NewsOfBegusarai