बेगूसराय जिले में बाढ़ 2026 से प्रभावित क्षेत्रों में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में 269 नावों का परिचालन, 183 सामुदायिक रसोई, 71 मेडिकल कैंप एवं 4 बोट एम्बुलेंस संचालित हैं। अब तक 7.42 लाख थाली भोजन, 31,113 पॉलिथीन शीट्स का वितरण तथा 37,649 लोगों का उपचार किया जा चुका है। पशुधन के लिए 54 पशु कैंप संचालित हैं, जहां 9,597 पशुओं का उपचार किया गया है तथा 1,785.1 क्विंटल पशुचारा वितरित किया गया है।
सभी तटबंध सुरक्षित हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों तक भोजन, चिकित्सा, पेयजल, पशुचारा एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री समयबद्ध रूप से पहुंचाई जा रही है।
IPRD Bihar
#begusarai