आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai