#बालाघाट
भरवेली में पीडीएस चावल की अवैध बिक्री का खुलासा, सतनाम ट्रेडर्स से 44 बोरी चावल जब्त
एसडीएम बालाघाट श्री गोपाल सोनी के निर्देश पर प्रशासन, खाद्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई की। जांच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान भरवेली (शक्ति कुंज) से सतनाम ट्रेडर्स, मानेगांव को 14 बोरी फोर्टिफाइड चावल बेचते हुए पकड़ा गया।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने सतनाम ट्रेडर्स, मानेगांव में भी जांच की, जहां 44 बोरी फोर्टिफाइड पीडीएस चावल मिला। टीम ने उक्त चावल जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार श्रीमती मंजुला महोबिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पहल सिंह वलाडी एवं थाना प्रभारी भरवेली की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्रकरण में सतनाम ट्रेडर्स, मानेगांव के रविंद्र कुमार लिल्हारे, शासकीय उचित मूल्य दुकान भरवेली (शक्ति कुंज) के प्रबंधक लोकचंद गौतम तथा सह-विक्रेता योगेश जैतवार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की अवैध बिक्री एवं अनियमितताओं पर निगरानी रखी जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #foodsuppliesmp
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026