#बालाघाट
नरवाई जलाने पर रोक लगाने किसानों को करें जागरूक : मुख्य सचिव श्री वर्णवाल
मध्यलप्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने 14 अक्टूाबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने एवं पराली प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक करने तथा धान कटाई के साथ पराली प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने कलेक्टर्स को हार्वेस्टर मालिकों की बैठक आयोजित करने, किसान संगठनों से चर्चा करने तथा नरवाई जलाने की घटनाओं की नियमित समीक्षा करने कहा। इसके साथ ही हार्वेस्टर के साथ कटर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में सुविधा मिल सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम एवं कृषि उपसंचालक श्री फूलसिंह मालवीय उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026