पोषण एवं स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : सांसद भारती पारधी
वीबी-जी रामजी, विकसित भारत-2047, पोषण और स्वच्छता पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, उत्कृष्ट विद्यालय में 15 अक्टूबर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल एवं क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर द्वारा जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से दो दिवसीय जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026