सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर में मेंड़ काटने को लेकर विवाद, बीच बचाव करने आई बच्ची के साथ हुई मारपीट
होलागढ़ थाना क्षेत्र के काशी पुर सोखरी गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव करने आई एक बच्ची को गंभीर चोटें आई। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।काशी पुर सोखरी निवासी सुभाष चंद्र पटेल का आरोप है कि मंगलवार सुबह खेत की मेड़ की कटाई को लेकर पो पक्षों में विवाद हो गया था।पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।