तिजारा: चौपांकी में कार सवार उद्योगपति से मारपीट, बदमाशों ने मोबाइल और कार की चाबी छीन ली, विवाद बछड़े के टकराने पर हुआ
Tijara, Alwar | Sep 28, 2026 सोमवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चोपानकी थाना क्षेत्र में कार से बछड़ा टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों द्वारा हरियाणा निवासी उद्योगपति सुनील यादव के साथ मारपीट कर उनकी कार की चाबी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। उद्योगपति के द्वारा चौपांकी थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। चलती कार से बछड़ा टकराने पर पूरा विवाद हुआ।