लखीसराय: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नया बाजार आर लाल कॉलेज मोड़ पर पुलिस तैनात
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शनिवार की पूर्वाह्न 8:55 पर नया बाजार और लाल कॉलेज मोड पर पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति देखी गई