भगवानपुर: किशनपुर के पास अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कावड़ यात्रा को लेकर पूरी की गई तैयारी
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में किशनपुर गांव के पास अस्पताल में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल हुए है। जिन्होंने कहा की कावड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग और हमारा प्रशासन पूरी तरह से तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी तरह की तैयारी कावड़ यात्रा को लेकर पूरी की जा चुकी है।