भगवानपुर: चान चक गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, 2 साल की बच्ची की हुई मौत
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चान चक गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। जिस कारण 2 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। सचिन नाम के एक कर्मचारी भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते है। आज सुबह वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ भगवानपुर आ रहे थे। पुलिस के द्वारा अब ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।