भगवानपुर: प्रेमराजपुर गांव में रास्ते की भूमि पर किया जा रहा खुदाई का कार्य, शिकायत मिलने पर कराया गया बंद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव में कुछ लोगों के द्वारा रास्ते की भूमि पर खुदाई का कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत सागर नाम के ग्रामीण ने एसडीएम भगवानपुर से की थी। जिसके बाद एसडीएम भगवानपुर ने नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता को कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने गांव पहुंचकर खुदाई कार्य को बंद करा दिया है।