भगवानपुर: दौड़बसी गांव के तिराहे से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एक अवैध चाकू बरामद
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दौड़बसी गांव के तिराहे से रायपुर गांव निवासी जुल्फान पुत्र इकराम नाम के संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि जुल्फान किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने जुल्फान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।