भगवानपुर: हकीमपुर तुर्रा निवासी युवती ने ससुराल पक्ष पर कार और ₹5 लाख मांगने का आरोप लगाया, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2025 में उसकी सगाई एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है की ससुराल पक्ष के लोग कार और पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।