भगवानपुर: गांजा मजरा गांव में रविदास मंदिर से पानी की निकासी के लिए खुदवाई गई नाली, ग्रामीणों ने जताया आभार
रुड़की की भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांजा मजरा गांव में रविदास मंदिर में जलभराव की शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार से की थी। जिसके बाद आज तहसीलदार दयाराम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। जिसके बाद पानी की निकासी के लिए नाली खुलवाई गई है। जिसके बाद मंदिर में हुए जलभराव को निकलवा दिया गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार का आभार जताया है।