बक्सर: डीएम ने स्वच्छ निर्वाचन व मतदान के लिए समाहरणालय परिसर में कर्मियों को दिलाई शपथ
Buxar, Buxar | Jun 4, 2025 जिले में स्वच्छ मतदान व निर्वाचन को लेकर कर्मियों को समाहरणालय परिसर में शपथ दिलाया गया. शपथ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा मंगलवार को पूर्वाहन 11 के करीब दिलाया गया. इसकी जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से 6:30 बजे संध्या में जारी की गई. जिसमें डीएम द्वारा शपथ दिलाया गया कि लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखेंगे.