बक्सर: नगर परिषद बक्सर के उप चुनाव में खुला नामांकन, वार्ड पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए दो महिलाओं ने भरा पर्चा
Buxar, Buxar | Jun 3, 2025 नगरपालिका उप निर्वाचन के तहत बक्सर नगर परिषद के दो पदों के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन का खाता खुल गए. सदर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अपराह्न 2:00 के लगभग अलग-अलग पदों के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए. जिसमें उप मुख्य पार्षद पद के लिए बेबी देवी एवं वार्ड संख्या 20 के वार्ड पार्षद पद हेतु हीना परवीन शामिल हैं.