बक्सर: हत्या मामले में बक्सर कोर्ट का फैसला, दो अभियुक्तों को उम्रकैद और ₹1 लाख का जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 3, 2025 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 2 की अदालत ने दो अभियुक्तों को उम्र कैद की सजा सुनाया है. इसके साथ ही एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया है. मामला ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 196/21 से संबंधित है. बरहमपुर थाना क्षेत्र के जवही जगदीशपुर का रहने वाला राकेश पासवान एवं पूनम देवी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मंगलवार को 3:30 बजे अपराह्न में सुनाई गई .