बक्सर: एमवी कॉलेज में रेड रिबन क्लब द्वारा जिला स्तरीय पियर एजुकेटर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Buxar, Buxar | Jun 3, 2025 महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर के मानस सभागार मे बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान एवं रेड रिबन क्लब के सौजन्य से जिला पियर एजुकेटर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 2:30 बजे अपराह्न में किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नोडल पदाधिकारी सह विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, डॉ. रास बिहारी शर्मा ने की.