बक्सर: शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के विरोध में बक्सर उत्थान मंच ने निकाला विरोध मार्च, बंगाल सीएम का पुतला फूंका
Buxar, Buxar | Jun 3, 2025 बक्सर उत्थान मंच के बैनर तले शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। बक्सर शहर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। विरोध मार्च स्थानीय रामरेखा घाट से निकाला गया जो शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचा। जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।