#भरतपुर। शहर के बिजली घर चौराहे पर कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के "पाकिस्तान का साथ देने वाले" कथित बयान के विरोध में पुतला फूंका। जिला प्रभारी देशराज मीणा ने राठौड़ के एक बयान का हवाला देते हुए उन्हें 'पाकिस्तान का एजेंट' करार दिया और कहा कि वे पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व के पाकिस्तान दौरे का जिक्र कर बीजेपी के राष्ट्रवाद पर भी सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।