#भरतपुर। नदबई कस्बे में 20 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां नवयुवक दशहरा कमेटी द्वारा अंतिम चरण में हैं। पिछले 57 वर्षों से पंजाबी समाज के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह महोत्सव अब पूरे क्षेत्र का प्रमुख उत्सव बन चुका है। कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सहगल ने बताया कि इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा, जबकि कोषाध्यक्ष तिलक राज सहगल के अनुसार दशहरा मैदान में एक घंटे तक शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा जिससे आसमान जगमगा उठेगा। महोत्सव के तहत 20 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए दशहरा ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजे शामिल होंगे।