#पूर्व_आईजी_भौंडा_गांव_पहुंचे..
भरतपुर। वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव के समीपवर्ती गांव जगजीवनपुर निवासी एवं सेवानिवृत्त आई.जी. रूप सिंह मीणा शनिवार को क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने भौंडा के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बातचीत की। मुलाकात के दौरान सेवानिवृत्त आईजी ने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग व साथ खड़े रहने का पूर्ण भरोसा दिलाया। उनके इस कदम और संवेदनशीलता की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि रूप सिंह मीणा का इस कठिन समय में ग्रामीणों के दु:ख-दर्द में शामिल होना सामाजिक सरोकार और आपसी भाईचारे की एक बेमिसाल मिसाल है, जो समाज में एकता और संबल का संदेश देती है। इस मौके पर प्रहलाद सिंह खटाना एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।