#15_लाख_के_गहने_लेकर_फरार..
भरतपुर। शहर के कोतवाली थाना इलाके के मुखर्जी नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में पूजा कराने के बहाने दो ठग करीब 15 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। रूपवास पंचायत समिति के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी साहब सिंह मीणा ने बताया कि उनकी बेटी अन्नू ने मां कृष्णा को फोन कर मंदिर में कुछ लोगों की पूजा कराने के लिए गहने लेकर आने को कहा था, जिसके बाद कृष्णा छह सोने की चूड़ियां और एक सोने का हार लेकर मंदिर पहुंच गईं। पूजा संपन्न होने के बाद पुजारी ने कृष्णा को जेवर देने के बजाए मंदिर में मौजूद दो लोगों को गहने दे दिए। आरोप है कि जो लोग पूजा करवाने के लिए आये थे, उन्होंने पुजारी को 40 हजार रुपए भी दिए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई चंद्रशेखर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।