वायरल वीडियो पर रायपुर पुलिस का एक्शन, सड़क पर स्टंट करने वाला युवक पकड़ाया
रायपुर के पुराना विधानसभा रोड पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। 8 सितंबर को सार्वजनिक सड़क पर तीन सवारी बैठाकर स्टंट करने का वीडियो यातायात पुलिस को प्राप्त हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाकर चालक तिलक कश्यप और उसके साथ मौजूद दो अन्य सवारों की पहचान की। वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट न करें और तेज गति व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से बचें।
#RaipurNews #RaipurTrafficPolice #TrafficRules #BikeStunt #ChhattisgarhNews