#बालाघाट
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत छात्राओं ने बनाई आकर्षक हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड
शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत छात्राओं द्वारा हस्तकला से आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर एवं सेवा संकल्प अभियान-2026 की संयोजक डॉ. सरोज घोड़ेश्वर के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
छात्राओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, लोक कला, लोक परंपरा, लोक संगीत, भारतीय सेना का शौर्य, मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत, डिजिटल साक्षरता, कृषि की उन्नत तकनीक तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए।
इन हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से छात्राओं ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की भूमिका, आधुनिक तकनीक तथा देश के विकास से जुड़े विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रत्येक विषय पर तैयार की गई कलाकृतियों में छात्राओं की कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता देखने को मिली।
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को अपनी कला एवं विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
11 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026