#बालाघाट
राज्य स्तरीय बालरंग महोत्सव में सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया बालाघाट का गौरव
संभागीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर पांच विधाओं में राज्य स्तर पर बनाई जगह
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित बालरंग महोत्सव में सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शाला स्तर पर 3 सितंबर, विकासखंड स्तर पर 19 सितंबर, जिला स्तर पर 23 सितंबर तथा संभाग स्तर पर 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले एवं उपप्राचार्य श्री साजिद मोहिस खान के मार्गदर्शन तथा प्रभारी शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की। इन विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन: सुगम संगीत (कनिष्ठ वर्ग) में अक्षण एवं लोकेंद्र पीपलेवार, उर्दू कव्वाली में कुशल पटले, विकास पटले, रमीज खान, अंश, प्रांजल एवं यक्ष, लोकनृत्य (वरिष्ठ वर्ग) में कंचन गौतम सहित 14 छात्राएं, वाद-विवाद में निकिता दुबे तथा कैलीग्राफी में सुमैया फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
अन्य प्रतियोगिताओं में भी सफलता: सुगम संगीत (वरिष्ठ वर्ग) में लक्ष्य हरिंद्रवार, संस्कृत वेद पाठ में यशस्वी शर्मा, स्वरचित कविता पाठ में देवांश चौधरी तथा साहित्यिक प्रतियोगिता में चानसी नागेश्वर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य (वरिष्ठ वर्ग) में धारिणी सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य (कनिष्ठ वर्ग) के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump
16 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026