कटोरिया: कटोरिया में जनसुराज ने संगठन विस्तार के लिए की बैठक
Katoria, Banka | Aug 22, 2026 कटोरिया बाजार के सूईया रोड में शनिवार शाम करीब चार बजे संगठन विस्तार को लेकर जनसुराज की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनबंधू सिंह द्वारा किया गया। मौके पर कटोरिया प्रखंड में पंचायत व बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।मौके पर अनिल मरांडी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।