कटोरिया स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया, इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया एवं बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गयी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। केंद्र में प्रवेश की अनुमति सुबह 8:30- 9:00 बजे तक थी।